पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में आज बंद, कलेक्टर ने कहा- जबरिया बंद कराया तो जेल भेजेंगे

विदिशा. श्री दुर्गा उत्सव चल समारोह के दौरान 19 अक्टूबर की रात में हुए पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को विदिशा बंद का ऐलान सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति और हिंदू संगठनों ने किया है। मंगलवार दोपहर में बालविहार के पास स्थित लक्ष्मीबाई धन्नालाल अग्रवाल धर्मशाला में सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति और हिंदू संगठनों के सदस्यों की बैठक हुई।

बैठक में सभी सदस्यों ने बुधवार को बंद करने पर अपनी सहमति दी। एकराय होने के बाद सभी सदस्य वाहनों से शहर में निकले और बंद करने के व्यापारियों का समर्थन मांगा। समिति के सदस्यों का कहना है कि पेट्रोल पंप, सब्जी मंडी और दुकानें बंद रहेंगी। सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के बंद के आह्वान पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रमसिंह का कहना है कि हमने 20 स्क्वायड टीम गठित की हैं। ये टीमें पूरी नजर रखेंगी।

जिले में धारा 144 लागू है और यदि दुकानों को जबरिया बंद कराया तो जेल भेजने की कार्रवाई होगी। एसपी विनीत कपूर का कहना है कि बंद को लेकर शहर में 200 से ज्यादा का बल तैनात किया जाएगा। हर चौराहे और तिराहे पर नजर रखी जाएगी। एसपी ने बताया कि एएसपी ने सभी पक्षों के लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं।

बॉलीवुड डेस्क. अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी स्टारर जॉली एलएलबी 2 की सफलता के बाद मेकर्स ने इसका तीसरा पार्ट बनाने की अनाउंसमेंट की थी। हालांकि, यह कन्फर्म नहीं था कि इस पार्ट में अक्षय कुमार होंगे या नहीं।

सुभाष कपूर की हुई छुट्टी: चर्चा थी कि अक्षय इस फिल्म के तीसरे पार्ट को करने के इच्छुक थे लेकिन डायरेक्टर सुभाष कपूर से मोगुल के दौरान हुए क्रिएटिव डिफरेंस के चलते उनके रिश्ते खराब हो गए। इसलिए दोनों की साथ में जॉली एलएलबी 3 करने की संभावना कम हो गई। अब सुनने में आया है कि मेकर्स ने इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट से सुभाष को दूर रखने का फैसला किया है। दरअसल, सुभाष पर एक्ट्रेस गीतिका त्यागी ने मीटू के तहत सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं। ऐसे में अक्षय जॉली एलएलबी 3 में नजर आ सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

肺炎疫情:印度民粹主义或影响其对外关系

武汉天河机场进行封闭式卫生防疫消杀准备迎接复航

المدرب زكري يجلب 4 لاعبين جزائريين إلى “ضمك”