इतनी खास है दीपिका की रिसेप्शन वाली ड्रेस, बनाने में लगे 16000 घंटे!
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुबंई रिसेप्शन (28 नवंबर) में रॉयल लुक में नजर आए. रिसेप्शन में कपल ने कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट पहने थे. इस ड्रेसअप में दोनों ही बेहद खबूसूरत लग रहे थे . ये लुक दोनों पर काफी फब रहा था. दीपिका ने अबु जानी और संदीप खोसला का डिजाइन किया आउटफिट पहना था. रणवीर रोहित बल के आउटफिट में थे . सोशल मीडिया पर आउटफिट की चर्चा है.. बता दें कि दीपिका रिसेप्शन में ऑफ व्हाइट कलर का आउटफिट पहन कर पहुंचीं, जिस पर गोल्डन कलर की कारीगरी की गई थी. वहीं रणवीर भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में थे. अबु जानी और संदीप खोसला की ये ड्रेस दीपिका की खूबसूरती में चार चांद लगा रही थीं. दीपिका बेहद आकर्षक लग रही थीं. ड्रेस के साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की हुई थी. मांग में सिंदूर लगाया था. अब दीपिका की ड्रेस का मेकिंग वीडियो सामने आया है. ये वीडियो अबु जानी- संदीप खोसला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने बताया कि दीपिका की ये शानदार ड्रेस कैसी बनी. डिजाइनर ने बताया कि अलग अलग कारीगरों ने इस ड्रेस को तैयार करने में काम किया . अलग अलग कारीगरों के कुल घंटे ...